Friday, May 10, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

कम नहीं हुआ मोदी मैजिक, अगर आज चुनाव हों, तो केंद्र में फिर बनेगी मोदी सरकार : सर्वे

अंग्वाल न्यूज डेस्क
कम नहीं हुआ मोदी मैजिक, अगर आज चुनाव हों, तो केंद्र में फिर बनेगी मोदी सरकार : सर्वे

नई दिल्ली।

तीन साल पूरे होने पर जहां प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार अब तक किए गए कामों का प्रचार कर रही है, वहीं विपक्ष सरकार की नाकामियों को उजागर करने में जुटा है। इन सबके बीच देश भर में मोदी सरकार को लेकर लोगों का रुख अभी भी सकारात्मक है। मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार के प्रति लोगों का नजरिया जानने के लिए एबीपी  न्यूज-सीएसडीएस-लोकनीति ने एक सर्वे कराया। इस सर्वे में सामने आया कि अगर आज फिर से लोकसभा चुनाव कराए जाएं, तो मोदी सरकार फिर केंद्र की सत्ता पर काबिज हो सकती है। इतना ही नहीं इस बार सरकार का वोट प्रतिशत भी बढ़ने की उम्मीद है।

किसे कितनी सीटें

सर्वे के अनुसार, आज की स्थिति में चुनाव होने पर एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत मिलेगा, जबकि कांग्रेस की सीटें 2014 के लोकसभा चुनाव से बढ़ सकती हैं।  आज चुनाव होने पर एनडीए को 331 सीट मिलने की उम्मीद है। 2014 के चुनाव में यह 335 थीं। वहीं यूपीए की सीट 60 से बढ़कर 104 हो सकती हैं। जबकि अन्य दलों की सीटें कम हो सकती हैं। अन्य दलों को 2014 में जहां 148 सीट मिली थीं, वहीं अब 108 सीट मिल सकती हैं। यह सर्वे 1 मई से 15 मई के बीच 19 राज्यों की 146 लोकसभा सीटों पर कराया गया। इसमें 11373 लोगों ने भाग लिया।

कहां फायदा कहां नुकसान


सर्वे के अनुसार, एनडीए को बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में 142 में से 71सीटें मिल सकती हैं। यह सीटें 2014 के मुकाबले 16 ज्यादा हैं। वहीं इन राज्यों में यूपीए को तीन सीट का नुकसान हो सकता है और उसे 25 सीटें मिल सकती हैं। ओडिशा, बंगाल और असम में जहां एनडीए को फायदा हो सकता है, वहीं बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाबमें कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है। सर्वे के अनुसार, एनडीए को सबसे  ज्यादा फायदा दक्षिण भारत में होगा।  

 

 

 

 

Todays Beets: