चंडीगढ़। जेल में बंद राम रहीम की मुश्किल और बढ़ने जा रही है। दुष्कर्म के मामले में सामने आई दोनों पीड़ितों ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल करते हुए राम रहीम की 20 साल कैद की सजा को उम्र कैद में बदलने की गुहार लगाई है। इन दोनों पीड़ित महिलाओं ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए दोषी राम रहीम के कृत्यों को ध्यान में रखते हुए उसकी सजा बढ़ाई जानी चाहिए। बता दें कि इन दिनों डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह रोहतक की जेल में बंद है।
बता दें कि राम रहीम को पंचकुला की सीबीआई कोर्ट ने बलात्कार के आरोप में 20 साल कैद की सजा सुनाई है। इस फैसले को दोनों पीड़ित महिलाओं ने हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए राम रहीम की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की है।