Monday, April 29, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

राष्ट्रपति ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित, जानिए किन्हें मिला पुरस्कार 

अंग्वाल न्यूज डेस्क
राष्ट्रपति ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित, जानिए किन्हें मिला पुरस्कार 

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने गुरुवार को अपने क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को साल 2017 के पद्म पुरस्कार प्रदान किए। पहलवान साक्षी मलिक, जिमनास्ट दीपा कर्मकार, रियो पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले मारियप्पन थान्गावेलु और डिस्कस थ्रोवर विकास गौड़ा को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलाव कुछ अन्य लोगों को पद्मविभूषण से भी सम्मानित किया गया। 

गौरतलब है कि पद्म पुरस्कार अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। 

साक्षी मलिक

साल 2016 में रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहलान साक्षी मलिक को पद्मश्री पुरस्कार सक सम्मानित किया गया। 

दीपा कर्माकर

रियो ओलंपिक में ही अपने पहले प्रयास मंे ही शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला जिमनास्ट दीपा कर्माकर को भी पद्मश्री से नवाजा गया। 


मरियप्पन थांगावेल्लू

पैरालंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले मरियप्पन थांगावेल्लू को भी पदमश्री पुरस्कार प्रदान किया गया। 

वहीं डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा को भी पद्मश्री सम्मान दिया गया। 

इसके अलावा सदगुरू जग्गी वासुदेव और संगीत के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए पंडित विश्वमोहन भट्ट और गायक कैलाश खेर को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 

इनके अलावा डॉक्टर सुब्रुतो राव, जितेंद्र नाथ गोस्वामी, संजीव कपूर को भी पद्मश्री से नवाजा गया।

बता दें कि इस बार 26 जनवरी के मौके पर 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 7 को पद्म भूषण और 75 को पद्मश्री के लिए चुना गया था। इस मौके पर उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे। 

Todays Beets: