नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के दौरे पर गए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सुरक्षाबलों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षाबलों ने फैसला लिया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रमजान के महीने में लिया गया सीजफायर का फैसला काफी सोच समझकर लिया गया फैसला बताया।
गौरतलब है कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इसके लिए स्पेशल पुलिस आॅफिसर की संख्या में इजाफा किया गया है। राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए केन्द्र से हर संभव मदद दी जा रही है। आतंकवादी संगठनों और हुर्रियत नेताओं पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अभी भी घाटी के लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं।
ये भी पढ़ें - NDA को जोड़ने शाह पंजाब पहुंचे, बिहार में आई दरार, RLSP ने कहा- हम सिर्फ केंद्र में भाजपा के साथ
यहां बता दें कि राज्य के अलगाववादी नेताओं पर तंज करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें घाटी के बच्चों से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि ये बच्चे सिर्फ कश्मीर के ही नहीं बल्कि पूरे देश के बच्चे हैं। उन्होंने पत्थरबाजी करने वाले नौजवानों के बारे में कहा कि उन्हें देश का भविष्य मानते हुए उनके केस को वापस लिया गया है। अलगाववादियों पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा वे खुद तो अपने बच्चों को बड़े और अच्छे स्कूलों में पढ़ाते हैं और दूसरों को यहां पत्थरबाजी करने के लिए छोड़ देते हैं। गौर करने वाली बात है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जोर देते हुए कहा कि राज्य की हालत सुधरने तक वे शांति से नहीं बैठेंगे।