Sunday, May 5, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

भाजपा देश को बर्बाद कर देगी, संघ और पार्टी के हिंदुत्व विचारधारा में हो रही है तालिबान की शुरुआत: थरूर

अंग्वाल न्यूज डेस्क
भाजपा देश को बर्बाद कर देगी, संघ और पार्टी के हिंदुत्व विचारधारा में हो रही है तालिबान की शुरुआत: थरूर

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि भाजपा हिंदू तालिबान बना रही है। भाजपा के हिंदुत्व में तालिबान की शुरुआत हो रही है। यह बेहद खतरनाक है। भाजपा के इस ओर आगे बढ़ने से देश का नुकसान होगा। अगर इस पर रोक नहीं लगी तो देश बर्बाद हो जाएगा। भाजपा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उसकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। हिंदू राष्ट्रवाद की बात करने वाली भाजपा और संघ के हिंदुत्व में तालिबान की शुरुआत हो रही है। थरूर ने आगे कहा कि मुझे पाकिस्तान जाने की सलाह देने वाले भाजपा नेता कौन होते हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर एक बार फिर अपने बयान से चर्चा में हैं। थरूर ने कहा कि भाजपा के हिंदुत्व में तालिबान की  शुरुआत हो रही है। यह बेहद खतरनाक है। इससे देश बर्बाद हो जाएगा। भाजपा के हिंदुत्व में खतरनाक ट्रेंड की शुरुआत हो रही है। अगर इस ट्रेंड पर अंकुश नहीं लगा तो देश बर्बादी की ओर आगे बढ़ेगा। इससे पहले उनके हिंदू पकिस्तान वाले बयान पर काफी विवाद हुआ था। उनके बयान पर भाजपा नेताओं ने कहा था कि अगर पाकिस्तान से थरूर को इतना प्रेम है तो वे क्यों नहीं पाकिस्तान चले जाते।


लगता है कि कांग्रेस नेता शशि थरूर को विवादों में रहने की आदत हो गर्ह इै। पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में उनपर आरोप लगे और उनपर इस मामले में मुकदमा चल रहा है। वहीं उनके बयान ऐसे होते हैं जिनपर विवाद शुरू हो जाता है। अपने बयानों से वे खूब सुर्खियां बटोरते हैै। जानकारों का मानना है कि अपने ऊपर चल रहे मामलों से छवि पर पड़े असर से बाहर निकलने के लिए वे जानबूझकर विवादित बयान देते हैं।      

Todays Beets: