Monday, April 29, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

योगी के कानून-व्यवस्था में सुधार के दावे की उड़ रही धज्जियां, उन्नाव में महिला से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल 

अंग्वाल न्यूज डेस्क
योगी के कानून-व्यवस्था में सुधार के दावे की उड़ रही धज्जियां, उन्नाव में महिला से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार के दावों की धज्जियां उड़ रही हैं। अपराध पर लगाम लगाने में योगी सरकार विफल साबित हो रही है। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल में उन्नाव जिले में एक महिला को शर्मशार करने वाला वीडियो फेसबुक और वाट्सऐप पर वायरल हो गया है। जिससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। वीडियो में तीन लड़के एक महिला से अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। छेड़छाड़ करने वाला ये वीडियो महिला को बदनाम करने के लिए तैयार किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला चिल्ला रही है और लड़के उसे जंगल लेकर जा रहे हैं। जंगल में महिला सहमी दिखाई दे रही है और तीनों लड़के उसके साथ अश्लील हरकत कर रहे हैं। महिला बार-बार लड़कों से अभद्रता नहीं करने की गुहार लगा रही है, लेकिन लड़के उसकी बात नहीं मान रहे हैं।


बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार का गठन हुआ, इसके बाद मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर करना उनकी प्राथमिकता सूची में है। महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए रोमियो स्वाड का गठन भी किया गया और कई जगहों पर अभियान चलाकर मनचलों को पकड़ा भी गया। सरकार के कड़े संदेश के बाद भी प्रदेश में अपराधी किस्म के लोग बेखौफ हैं। अपराध में कमी नहीं आ रही है महिलाओं से संबंधित अपराध के मामले भी थमने का नाम नहीं ले रहे है। 

Todays Beets: