नई दिल्ली, टीम अंग्वाल, 21 जुलाई
शरीर को साफ रखने और तरो-ताजा रखने के लिए हर कोई रोज सुबह नियमित रुपसे नहाता है। इस अच्छी आदत की वजह से न सिर्फ बीमारियों से आपका बचाव होता हैबल्कि आपका शरीर साफ-सुधरा भी रहता है लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह के साथ-साथरात में सोने से पहले नहाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
डिप्रेशन और अनिंद्रा की बीमारी का है अचूक इलाज
सुबह के अलावा रात में सोने से पहले नहाना लोगों के लिए ज्यादाफायदेमंद होता है। लोगों के अक्सर नींद न आने और डिप्रेशन की समस्या से जूझने कीबात सामने आती रहती है। ऐसे में अगर रात को सोने से पहले नहाने की आदत डाली जाए तोन सिर्फ नींद न आने की समस्या से निजात मिलेगी बल्कि डिप्रेशन की शिकायत भी दूर होजाएगी।
मांसपेशियों को मिलता है आराम
रात को नहाकर सोने वाले लोग सुबह उठकर ज्यादा तरोताजा महसूस करते हैं। इंडियन डर्मेटोलॉजी की एक रिपोर्ट के मुताबिक रात में नहाने से शरीर में एंटी डिप्रेशन हार्मोन जगाता है औरमेटाबॉलिज्म को तेज बनाता है। इसके अलावा दिमाग को शांत रखने में सहायक होता है।इसके अलावा गुनगुने पानी से नहाने पर शरीर की थकान दूर होती है और माइग्रेन कादर्द भी कम होता है। शरीर में सूजन की समस्या भी घटती है और एंजाइटी को कम करता है।