नई दिल्ली। गैर भाजपा शासित प्रदेश और केन्द्र सरकार के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। पश्चिम गंबाल और आंध्रप्रदेश के बाद अब नई नवेली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने भी सीबीआई को बिना अनुमति अपने प्रदेश में एंट्री पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार सीबीआई बिना प्रदेश सरकार की अनुमति के वहां छापेमारी नहीं कर सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में जांच के लिए सीबीआई को दी गई आम सहमति को वापस ले लिया है। राज्य ने लिखकर इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय और कार्मिक मंत्रालय को दे दी है।
गौरतलब है कि इससे पहले आंध्रप्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने भी सीबीआई के अपने यहां प्रवेश पर रोक लगा दी थी। ऐसा माना जा रहा है कि केन्द्र के द्वार आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने से सीएम चंद्रबाबू नायडू काफी नाराज थे। इसी वजह से वे एनडीए से अलग भी हो गए थे। इसके थोड़े दिनों बाद पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने भी सीबीआई के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।
ये भी पढ़ें - Breaking News - आलोक वर्मा ने राकेश अस्थाना मामले की जांच करने वाले 5 CBI अफसर बदले , अब 2 अफ...
यहां बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से केंद्र को दी गई लिखित जानकारी में कहा गया है कि केंद्रीय गृह और कार्मिक मंत्रालय सीबीआई को राज्य में कोई नया मामला नहीं दर्ज करने का सीबीआई को निर्देश दे। सरकार के आम सहमति वापस लेने के बाद अब सीबीआई को राज्य में किसी मामले की जांच, छापेमारी या किसी अन्य कार्रवाई के लिए राज्य सरकार की अनुमति लेनी होगी।