अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक पुष्पक विमान, हैलीकाॅप्टर से उतरे भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। बता दें कि योगी आज अयोध्या में छोटी दिवाली मनाएंगे। इस दौरान अयोध्या में राम की पैडी पर 1 लाख 71 हजार दीए भी जलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी सरयू के किनारे होने वाली आरती में शामिल होंगे। बता दें कि इस मौके पर योगी अयोध्या में करीब 133 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। केन्द्र सरकार की तरफ से मिलने वाले इन पैसों का उपयोग अयोध्या के सौन्दर्यीकरण के अलावा भगवान राम के महल, राजा दशरथ के महल और भगवान राम की जल समाधि लेने वाले घाट के जीर्णोद्धार पर खर्च की जाएगी। रामकथा पार्क में सभा को संबोधित करते हुए अयोध्या को सकारात्मकता की ओर ले जाना है। भारत सरकार देश को सशक्त और समृद्ध बनाने की ओर अग्रसर है। योगी ने इस मौके पर केन्द्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना को सही तरीके से अमल में लाने को ही रामराज्य बताया।
योगी ने किया भगवान का स्वागत
गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ ने हैलीकाॅप्टर से उतरे श्रीराम, लक्ष्मण और सीता का स्वागत किया। उनके साथ राज्य की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भी तीनों का स्वागत किया। इस स्वगत के मौके पर राज्य के राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। राम,सीता और लक्ष्मण को लेकर मुख्यमंत्री रामकथा पार्क पहुंचे। पार्क पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने उनका राज्याभिषेक किया। रामकथा पार्क में बने मंच पर यूपी मंत्रिमंडल के सभी बड़े सदस्यों ने संतों का सम्मान किया। शाम को सरयू के तट पर होने वाले दीपोत्सव में मुख्यमंत्री और राज्यपाल शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें - तमाम कयासों के बीच भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की, 9 नवंबर को...
घाट-मंदिर का होगा जीर्णोद्धार
आपको बता दें कि भगवान राम ने जिस गुप्तार घाट पर जल समाधि ली थी वह आज भी देश और विदेशों के पर्यटकों की नजरों के सामने नहीं आया है। ऐसे में अयोध्या आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों को रामलाल से जुड़ी कथाएं और स्थलों की के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। 19वीं शताब्दी में राजा दर्शन सिंह द्वारा बनवाए गए गुप्तार घाट और वहां निर्मित विशाल सीता-राम मंदिर के जीर्णोद्धार पर सरकार 37 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम खर्च करेगी।