बंगलुरु। कर्नाटक के कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन वाली सरकार मची तल्खी भाजपा के लिए संजीवनी का काम कर रही है। प्रदेश में भाजपा के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस योदियुरप्पा ने कार्यकारिणी की बैठक में अपने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस और जेडीएस के नाराज नेताओं को भाजपा में शामिल करने को कहा है। येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि गठबंधन सरकार के 5 साल पूरा होने से पहले ही भाजपा की सरकार आ जाएगी।
गौरतलब है कि कर्नाटक के गठबंधन सरकार में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा लगातार सहयोगी दलों पर तल्ख टिप्पणी करते रहे हैं। ऐसे में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को अभी भी अपनी सरकार बनाने की जुगत में जुटे हैं। उन्होंने राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेडीएस और कांग्रेस के नाराज विधायकों को भाजपा में शामिल करने को कहा है।
ये भी पढ़ें - मानसून की दस्तक ने जम्मू कश्मीर में मचाई तबाही, भूस्खलन से निर्माणाधीन पावर प्रोजेक्ट को भारी नुकसान
बता दें कि बीएस येदियुरप्पा ने उम्मीद जताई है कि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और उससे पहले ही भाजपा सत्ता में वापस आ जाएगी। येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक की जनता किसी भी तरह से भाजपा को सत्ता में लाना चाहते हैं क्योंकि चुनाव में जनता ने उन्हें ही अपना समर्थन दिया था। हालांकि एहतियात बरते हुए कहा कि सरकार बनाने के लिए वे किसी ज्ञी तरह की जल्दबाजी नहीं करेंगे। बजट पेश होने तक इंतजार करेंगे और उसके बाद कोई कदम उठाएंगे।