रेल हादसे सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी होते हैं। बुधवार की सुबह जर्मनी में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। रेल हादसा जर्मनी के डसेलडोर्फ शहर के नजदीक एक यात्री ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई। ऐसा बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रेन में करीब 150 यात्री सवार थे। खबरों के अनुसार घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है। पुलिस ने मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सभी घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि भारत में भी लगातार कई रेल हादसे हुए हैं जिसमें सैंकड़ों लोगों की जानें जा चुकी हैं।
ये भी पढ़ें - पाकिस्तान आर्थिक गलियारे में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद चीन ने फंडिंग पर लगाई रोक