Sunday, May 5, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

राहुल गांधी के खिलाफ ''हल्ला बोलने'' वाली बरखा सिंह को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

अंग्वाल संवाददाता
राहुल गांधी के खिलाफ

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस में कुछ भी सही नहीं चल रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाने वाली पूर्व दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा सिंह को पार्टी ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधायों में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की है। बता दें कि बरखा सिंह ने गुरुवार को कांग्रेसी नेता अजय माकन समेत राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जोरदार हमला भी बोला था।

ये भी पढ़ें- दरकने लगा कांग्रेस का कुनबा, वालिया...लवली के बाद बरखा सिंह ने लगाए राहुल-सोनिया पर गंभीर आरोप 

बता दें कि दिल्ली कांग्रेस के दिग्गज नेता ऐके वालिया के बाद अरविंदर सिंह लवली और अब बरखा सिंह ने पार्टी आलाकमान पर ही गंभीर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोला है। बरखा सिंह ने गुरुवार को यह कहते हुए सबको चौंका दिया था कि पार्टी में महिला अधिकारों की बातें तो बहुत होती हैं लेकिन कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इन आरोपों के बीच उन्होंने दिल्ली महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने अजय माकन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला था। 

ये भी पढ़ें-आप के निष्कासित विधायक संदीप बोले- घातक फिल्म के 'कात्या' जैसे हैं अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा था कि अगर राहुल गांधी से पार्टी संभल नहीं रही तो वह पार्टी क्यों नहीं छोड़ देते। अगर कांग्रेस ने उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाया तो पार्टी में त्रासदी आएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वह जन्मजात कांग्रेसी है इसलिए पार्टी तो नहीं छोड़ेंगी लेकिन विरोध स्वरूप अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। बरखा सिंह के इन बयानों को पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार सुबह कांग्रेस की दिल्ली इकाई की अनुशासनात्मक समिति ने दिल्ली नगरनिगम चुनाव के मद्देनजर ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों' में शामिल होने के कारण बरखा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया। 


ये भी पढ़ें-भाजपा का दावा- आप के अंतरिम सर्वे में भाजपा को मिल रही है 202 सीटें, आम आदमी पार्टी ने कहा-सब अफवाह

पार्टी द्वारा निष्कासित किए जाने पर बरखा सिंह ने कहा कि यह फैसला उनका मानसिक दिवालियापन साबित करता है। मैं इसके खिलाफ कानून कदम उठाउंगी। कांग्रेस गांधी परिवार की कोई संपत्ति नहीं है। हालांकि इस दौरान उन्होंने साफ किया कि उनका किसी दूसरी पार्टी में जाने का कोई इरादा नहीं है। 

ये भी पढ़ें-MCD चुनाव - भाजपा अपने वादे से पलटी, कई नेताओँ के रिश्तेदारों को बांटे गए निगम के टिकट

 

Todays Beets: