अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को फिल्म निर्माता सुरेंद्र कपूर के घर हुआ था। उनके बड़े भाई बोनी कपूर एक प्रसिद्ध निर्माता हैं और उनके छोटे भाई संजय कपूर भी एक अभिनेता हैं।
अनिल कपूर ने सिनेमा करियर की शुरूआत वर्ष 1979 में उमेश मेहरा की फिल्म ''हमारे तुम्हारे'' से एक सहायक अभिनेता के तौर पर की थी।
उन्होंने ''हम पांच'' और ''शक्ति'' जैसी फिल्मों में काम किया, फिर अनिल कपूर ने साऊथ इंडियन फिल्मों की ओर रुख किया। इसके बाद उन्हें एक बड़ा मौका मिला और उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म ''मशाल'' में काम किया।
अनिल कपूर ने वर्ष 1984 में उन्होंने सुनीता कपूर से शादी की। उनके तीन बच्चे हैं। उनकी बेटी सोनम कपूर एक जानीमानी अभिनेत्री हैं बेटी रिहा कपूर प्रोड्यूसर और एक फैशन डिजायनर हैं वहीं बेटा हर्षवर्धन भी अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है।
अनिल कपूर ने कई हिट फिल्मों में काम किया। जिसमें ''मिस्टर इंडिया'', ''बेटा'', ''तेजाब'', ''कर्मा'', ''राम लखन'', ''वेलकम'', ''स्लमडॉग मिलेनियर'', ''त्रिमूर्ति'' और ''शूट आउट एट वडाला'' शामिल है।
अनिल कपूर की जोड़ी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ खासा पसंद की गई। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने फिल्म ''परिंदे'', ''राम लखन'', ''किशन कन्हैया'', ''जीवन एक संघर्ष'', ''जमाई राजा'', ''खेल'' और ''बेटा'' फिल्मों में काम किया था।
माधुरी के अलावा उनकी जोड़ी श्रीदेवी के साथ भी सराही गई। श्रीदेवी संग उन्होंने फिल्म ''मि. इंडिया'', ''राम अवतार'', ''लम्हे'', ''रूप की रानी चोरो का राजा'', ''हीर रांझा'', ''लाडला'', ''मिस्टर बेचारा'' और ''जुदाई'' जैसी फिल्मों में काम किया।
वर्ष 2001 में अनिल कपूर को फिल्म ''पुकार'' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हाल ही में वे फिल्म ''दिल धड़कने दो'' में नजर आए थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग की खासा तारीफ हुई थी।
साल 2013 में अनिल कपूर ने सीरियल 24 के जरिए छोटे पर्दे का भी रुख किया। उन्होंने अभी तक लगभग 125 फिल्मों में काम किया है।
अनिल कपूर को अब तक चार बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।