पिथौरागढ़ से 165 किमी दूरी पर स्थित पर मुन्स्यारी में ऊनी वस्तुएं (शाल, कालीन, कम्बल, पंखी, पश्मीना दुशाले) आदि मिलती हैं।
उत्तराखंड में सर्वाधिक कृषि योग्य भूमि ऊधम सिंह नगर जिले है। उधमसिंह नगर पहले नैनीताल जिले में था, लेकिन अक्टूबर 1995 में इसे अलग जिला बना दिया गया।
साल 2011 के अनुसार राज्य में सर्वाधिक और सबसे कम जनसंख्या वाली जनजाति जौनसारी और राजी है।
टिहरी डैम विश्व का चौथा सबसे ऊंचा डैम है, इसका एशिया में पहला स्थान है। टिहरी परियोजना का 1000 मेगावाट का प्रथम चरण 2006 में चालू किया गया।
फूलों की घाटी को यूनेस्को द्वारा सन 2005 में विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था। हर साल फूलों की घाटी का दीदार करने के लिए दुनिया भर से सैलानी आते हैं।