फिल्म ''रॉक ऑन'' के लगभग 8 साल के बाद फिल्म ''रॉक ऑन 2'' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो गई। शुजात सौदागर ने डायरेक्शन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खास नहीं लुभा पा रही है।
फिल्म की कहानी पिछली फिल्म ''रॉक ऑन'' से 8 साल आगे बढ़ती है, जिसमें सारे किरदार जो (अर्जुन रामपाल), आदित्य (फरहान अख्तर) और उसकी वाइफ साक्षी (प्राची देसाई), के डी (पूरब कोहली) एक बार फिर से मिलते हैं।
बैंड में नयी सिंगर जिया शर्मा (श्रद्धा कपूर ) और उदय (शशांक अरोड़ा) की एंट्री भी होती है। आखिरकार ''मैजिक बैंड'' फिर से बनता है अंततः क्या होता है, इसका सिनेमाघर तक जाकर ही पता चलेगा।
फिल्म में कहानी जब भी थोड़ी सी भी रफ्तार पकड़ती है, अचानक से कुछ ऐसा होता है कि अगला सीक्वेंस फिर से धीमा होने लगता है।
फरहान अख्तर ने फिल्म में अच्छा काम किया है। वहीं अर्जुन रामपाल, कुमुद मिश्रा, पूरब कोहली, शशांक अरोड़ा का काम ठीक है। श्रद्धा कपूर ने किरदार पर कम और सिंगिंग पर ज्यादा फोकस किया है।
अगर आप इन एक्टर्स के दीवाने हैं तो एक बार फिल्म को देख सकते हैं। वैसे एक और सीक्वल, पहली वाली फिल्म से बेहतर दिख पाने में सक्षम नहीं दिखाई पड़ता।