2017 में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भारत में निर्मित चेनाब पुल विश्व का सबसे ऊंचे रेल पुलों में से एक होगा । चेनाब नदी पर बना यह पुल नदी से 359 मीटर ऊंचा है। इसकी कुल लम्बाई 1315 मीटर है।
1920 तक भारत में अंग्रेजों के अलावा कोई चाय नहीं पीता था पर आज भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
भारत की कबड्डी टीम ने आज तक हुईं सरे विश्व कप प्रतियोगिताएं जीती हैं । इसी प्रकार हमारी महिला कबड्डी टीम ने भी आज तक एक भी विश्व कप नहीं गंवाया।
रूचि सांघवी फेसबुक की पहली महिला इंजीनियर हैं जिन्होंने 2010 में फेसबुक छोड़ दिया और खुद की कंपनी बनाई जिसे बाद में ड्रॉपबॉक्स को बेच दिया।
स्वर्ण मंदिर की रसोई जिसे लंगर नाम से भी जाना जाता है, दुनिया की सबसे बड़ी रसोई है, जहां प्रतिदिन 1 लाख से भी ज्यादा लोगों के लिए खाना बनता है।
दिल्ली से लाहौर और लखनऊ दोनों सामान दूरी पर स्थित हैं। ये बात और है की आपकी लाहौर (पाकिस्तान) की यात्रा लखनऊ की यात्रा से कहीं ज्यादा मुश्किल होगी।