ब्लू लैगून - इस खूबसूरत झील का पानी जमीन के नीचे से आने के कारण 37 से 39 डिग्री तक गर्म होता है जिसकी वजह होती है गर्म लावा। यह पानी त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
ब्राइस केनियन - यूएस के बाहरी इलाके में स्थित ब्राइस केनियन से सभी लोग परिचित नहीं हैं। ब्राइस केनियन प्रकृति का एक शानदार अजूबा है जो कई सौ सालो में बन कर तैयार हुआ है।
पेनटानल - यह दुनिया की सबसे बली जलीय भूमि है। यहां के नजारे बहुत खूबसूरत हैं। यहां का जंगली जीवन चीटी खाने वालों से भरा पड़ा है।
प्लाया ऑस्टेनल - कोस्टा रीका के प्लाया ऑस्टेनल बीच पर हर साल हजारों की संख्या मे कछुए आते हैं। हजारों की संख्या मे कछुए आने के कारण इस जगह को नेशनल पार्क घोषित कर दिया गया है।
वेले दे ला लूना - चीन में सेन पेदेरो दे अटाकामा से 13 किलोमीटर दक्षिण की ओर स्थित इस जगह को चंद्रमा घाटी के नाम से जाना जाता है। यहां पर आप को लगेगा कि आप चंद्रमा पर हो।
कोल्का केनियन - पेरू में स्थित कोल्का केनियन उतने ही गहरे हैं जितना की यूएस का ग्रांड केनियन। यह जगह पुरातत्व स्थल और सांस्कृतिक स्थल के रूप मे मशूहर है।
वाई ओ टापू - न्यूजीलैंड मे स्थित वाई ओ टापू विश्व के बेहतरीन थर्मल वंडरलैंड्स मे से एक है। यहां आप को देखने के लिए रंगबिरंगी झीलें मिलेंगी।
जियुझागु घाटी - यह पूरी घाटी खूबसूरती नदियों और हरें रंग की पानी की झीलों से भरी पड़ी है। इस तरह के महत्वपूर्ण प्राकृतिक आश्चर्य को विश्व बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
आर्ग चाबी - मोरक्कन के सहारा रेगिस्तान में आप को आर्ग चाबी देखने को मिलेगा। यह हवा का वो रूप होता है जो रेगिस्तान में रेत के साथ दिखाई देता है।