काशी विश्वनाथ - गंगा किनारे इस तीर्थ स्थल पर स्थित है बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक काशी विश्वनाथ। भगवान शंकर को यह जगह अत्यन्त प्रिय है, इसीलिए उन्होंने इसे अपनी राजधानी और अपना नाम काशीनाथ रखा है।
कैलाश मानसरोवर - यह एक पवित्र जगह है, जिसे शिव का धाम माना जाता है। मानसरोवर के पास स्थित कैलाश पर्वत पर भगवान शिव साक्षात विराजमान हैं। संस्कृत शब्द मानसरोवर, मानस तथा सरोवर को मिल कर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है- मन का सरोवर।
अयोध्या - भगवान राम का जन्म 5116 ईस्वी पूर्व अयोध्या में हुआ था। कहते हैं कि सन 1528 में अयोध्या बने राम मंदिर को तोड़कर एक मस्जिद का निर्माण किया गया। मुगल सम्राट बाबर ने ये मस्जिद बनवाई थी इसलिए इस मस्जिद का नाम बाबरी मस्जिद रखा गया।
मथुरा - यमुना नदी के तट पर बसी मथुरा एक सुंदर जगह है। यह विश्व का प्राचीन शहर है। मथुरा में ही भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इस वजह से यह जगह हिन्दुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं।
माता वैष्णो देवी - वैष्णो देवी को मां दुर्गा का अवतार माना जाता है। यहां पर भारत ही नहीं दुनियाभर से लोग माता के दर्शन करने आते हैं। यह भारत में तिरूमला वेंकटेश्वर मंदिर के बाद दूसरा सर्वाधिक देखा जाने वाला धार्मिक तीर्थ स्थल है।