खूनी पोखर - जापान में स्थित इस जगह पर तैरना मना है क्योंकि इसक तापमान 194 फैरेनहाइट रहता है। झील में लोहे और नमक की मात्रा काफी होती है और इसका पानी खूनी लाल रंग का होता है।
किवु लेक - अफ्रीका महाद्वीप के डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो और रवांडा की सीमा के बीच में यह झील स्थित है। इसके गहरे पानी के नीचे मीथेन गैस छिपी हुई है।
माउंट मेरापी वोल्केनो - इंडोनेशिया का यह सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है और 1548 से यह लगातार सक्रिय है। जब इसमें विस्फोट नहीं होता है, तब भी इससे बहुत मात्रा में धुंआ निकलता रहता है।
राम्री द्वीप - बर्मा के नजदीक स्थित इस द्वीप को गिनीज ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है। इस द्वीप में खारे पानी कि कई झीलें हैं और ये खतरनाक मगरमच्छों से भरी हुई है।
मियाकेजीमा इजू आइलैंड - जापान में स्थित इस आइलैंड में न्यूक्लियर दुर्घटनाओं के अलावा यहां भूकंप की घटनाएं भी खूब होती है। इस आइलैंड पर जिन्दा रहने के लिए हमेशा गैस मास्क लगा के रखना पड़ता है।
स्नेक आइलैंड - स्नेक आयलैंड को गोल्डन लांसहेड सर्प की प्रजाति का घर कहा जाता है। यहां पर इन सांपो कि संख्या इतनी अधिक है कि हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते है। इस सांप के काटने से आदमी 10 से 15 मिनट के अंदर मर जाता है।
ओकफेनोकी दलदल - यहां हजारों साल से पांस नाम की घास हर जगह फैली हुई है। यहां जहरीले मच्छर, कीड़े मकोड़े, जहरीले सांप, मेढ़क और हजारों मगरमच्छों का आतंक है।
एओकिगाहरा - 60 साल पहले यह जगह आत्महत्या करने वालों के लिए पसंदीदा जगह थी, जब सीको मात्सुमोतो की किताब ब्लैक सी ऑफ ट्रीज प्रकाशित हुई थी। इस किताब के पात्र इस जंगल में सामूहिक रूप से आत्महत्या करते हैं।
सेबल आइलैंड - तेज तूफानी हवाओं और ऊंची लहरों के बीच यह द्वीप लगभग दिखाई नहीं देता है। इससे कई जहाज यहां दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
रॉयल पाथ - दुनिया की सबसे खतरनाक स्थानों में से एक है स्पेन का यह रॉयल पाथ। इसे लोगों के लिए बंद कर दिया गया है, लेकिन पर्यटकों के बीच यह अभी भी रोमांच बना हुआ।