बछेंद्री पाल विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला हैं। ''पहाड़ों की रानी'' बछेंद्री पाल पर्वत शिखर एवरेस्ट की ऊंचाई को छूने वाली दुनिया की 5वीं महिला पर्वतारोही हैं।
विश्व विख्यात चिपको आन्दोलन की जननी गौरा देवी को चिपको वूमन के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने जंगलों के संरक्षण के लिए चिपको आंदोलन चलाया।
पहाड़ की तीजनबाई के नाम से प्रसिद्ध लोक गायिका कबूतरी देवी को गायन की कोई शिक्षा नहीं मिली। अपने माता-पिता से उन्होंने सूर साधना सीखा। उन्होंने लखनऊ और नजीबाबाद आकाशवाणी केंद्रों से कई लोक गीत गाए।
हंसा मनराल शर्मा ने भारत के खेल जगत का सर्वोच्च द्रोणाचार्या पुरस्कार हासिल कर अपनी अलग पहचान बनाई। उत्तराखंड में जब कभी भी किसी महिला खिलाड़ी का ज़िकार होता है तो हंसा मनराल का नाम अपने आप ही स्मरण में आ जाता है|
एकता बिष्ट भारत की एक अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे अल्मोड़ा, उत्तराखंड राज्य से हैं और घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड का प्रतिनिधत्व करतीं हैं।
दोनों जुड़वा बहनों ने विश्व के सातों महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत शिखरों पर चढऩे के लक्ष्य के साथ माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है।